Friday, May 29, 2009

कुछ नाकामी है कुछ नादानी भी है

कुछ नाकामी है कुछ नादानी भी है
हर अश्क के पीछे कहानी भी है

जल जाता है, डूब जाता है कोई
इश्क़ आग है और पानी भी है

सब कहूँ पर हाल-ए-दिल ना कहूँ
अजब मेरी ये बेज़ुबानी भी है

तेरा संग याद है मुझे
मेरे माथे पर इसकी निशानी भी है

है हर रंग का गम जहाँ में
कुछ का रंग आसमानी भी है

सुना कल छोड़ गया 'मायूस' यह शहर
इस बस्ती में अब कहीं वीरानी भी है

Wednesday, May 20, 2009

AM I CONFUSED.............

Hi Friends,

Today m going to tell u a story about a guy. He was just like other normal Guys, had the dreams of conquering the world, wanted to have a loving girlfriend, want to make his parent’s pride and above all he wanted that people should know him. But every time what we think or we want is actually not what we get. And what we get, it make us feel that is this what we have wish. It’s completely different from what we should have been expecting. but as I said not every time we can get what we wish for. After all we are not God.


But what if we become “The One”. What if we start controlling our world and other’s world too. We often think that God is very unfair and never gives us what we want. But we always tend to forget that is it possible for us also to grant our every wish. We always see the short term perspective or the perspective which just mean to us. We never go for other’s perspective. But the question arises here is that how can we predict other’s perspective. I mean what we can perceive can be contradictory in nature so this right is exclusively reserved with God. But what if we get this right so that we can perceive other’s correctly. But again a question arises that if we get the power are we going to make the right use of it. Are we going to use it in indiscriminately fashion or are we going to use it for our personal purpose. That what this Story says about. One more thing I would like to clear is that Whatever may happen never lose your faith in God because He is the One who knows what is right and what is wrong and gives us equally.

Sunday, May 17, 2009

एक गलती

बहुत समझाया ख़ुद को मगर समझा नही पाये
बहुत मनाया ख़ुद को मगर मना नही पाये
जाने वो क्या जज्बा था वो एहसास था
खूब भुलाना चाहा उसे हमने मगर भुला नही पाये


ये ज़िन्दगी ने भी अजीब खेल है खेले
कभी ग़म तो कभी हसी के है मेले
हसके तो ज़िन्दगी जी ली हमने
मगर उस गमो की दुनिया को हरा नही पाये


भूलना किसी को आसान नही ये जाना था हमने
बहुत होती है तकलीफ ये भी सुना था हमने
कोशिश की फ़िर भी भूलने की उसे
मगर वो चेहरा वो यादें दिल से निकाल नही पाये


ज़िन्दगी के भी कुछ अपने उसूल होते है
चाह कर जिन्हें तोडा नही जा सकता
उसूलों के लिए किसी का दिल तोडा है हमने
ऐसा क्यूँ किया हमने, ये हम ख़ुद को समझा नही पाये
ऐसा क्यूँ किया हमने, ये हम ख़ुद को समझा नही पाये .............

Friday, May 15, 2009

तनहाइयों के पल........

बस यही हकीकत है

और सब फ़साना है

दिल का खून करने का

प्यार एक बहाना है,

ख्वाहिशो के जंगल में

हसरतों के दायरे है

अनगिनत मुसाफिर है

अनगिनत लुटेरे है,

आशिकों की भीड़ में

क़त्ल-ऐ-दिल का मेला है

आदमी अकेला था

आदमी अकेला है......

दिल से निकले दो लफ्ज़........

बड़ी मुश्किल से करते है हम इस दिल को मजबूत

फ़िर क्यों वो हमें अपनी याद दिला जाते है,

क्यूँ नही खाते इस दिल पे तरस

और हर बार हमें जला जाते है

कभी तो दिखाते है की उनको हमारी परवाह नही

फ़िर अचानक इतना प्यार दे जाते है

अब तो कभी लगता है की उनको भी होगी हमसे मोहब्बत

यु ही तो नही हर बार मेरे ख्याल बदल जाते है

बड़ी मुश्किल से बनाते है हम उसने दूरी

फ़िर क्यूँ वो दोबारा पास चले आते है

क्यूँ नही खाते इस दिल पे तरस

और हर बार मौसम की तरह बदल जाते है......

Thursday, May 14, 2009

हमसफ़र...

क्यूं कहते हो मेरे साथ कुछ भी बेहतर नही होता
सच ये है के जैसा चाहो वैसा नही होता

कोई सह लेता है कोई कह लेता है
क्यूँकी ग़म कभी ज़िंदगी से बढ़ कर नही होता

आज अपनो ने ही सीखा दिया हमे
यहाँ ठोकर देने वाला हर पत्थर नही होता

क्यूं ज़िंदगी की मुश्क़िलो से हारे बैठे हो
इसके बिना कोई मंज़िल, कोई सफ़र नही होता

कोई तेरे साथ नही है तो भी ग़म ना कर
ख़ुद से बढ़ कर कोई दुनिया में हमसफ़र नही होता .........

Tuesday, May 12, 2009

Again Some Lines on LOVE..........

Lying here with you

Listening to the rain

Smiling just to see the smile upon your face

These are the moments

I know heaven must exist

These are the moments

I know all I need is this

I have all I've waited for

And I could not ask for more........


Love Never Dies.......

Happy memories Engraved Softly In My Mind,
When Im Feeling Down There Happiness I Shall Find,
Your Love Has Penetrated And Injected Into My Heart.
Even Though ThereAre Miles Between Us
We'll Never Be Far Apart ..

True Love Never Dies,
Its Alive In Our Memories,
Our Thoughts, Our Eyes, Our Heart,And Our Mind.
Thinking Of You Always Puts a Smile On My Face,
And I Am Lost In All Those Beautiful Memories Spent Together


Monday, May 11, 2009

I HATE LOVE......

"Have you ever been in love? Horrible isn’t it? It makes you so vulnerable. It opens your chest and it opens up your heart and it means that someone can get inside you and mess you up. You build up all these defenses, you build up a whole suit of armor, so that nothing can hurt you, then one stupid person, no different from any other stupid person, wanders into your stupid life…You give them a piece of you. They didn’t ask for it. They did something dumb one day, like smile at you, and then your life isn’t your own anymore.

Love takes hostages. It gets inside you. It eats you out and leaves you crying in the darkness, so simple a phrase like ‘maybe we should be just friends’ turns into a glass splinter working its way into your heart. It hurts. Not just in the imagination. Not just in the mind. It’s a soul-hurt, a real gets-inside- you-and-rips- you-apart pain.
I hate love”.

Friday, May 8, 2009

एक अजनबी ......

वो अजनबी न जाने क्या क्या सिखा गया
आंसू भरी आँखों को हंसना सिखा गया !!!!!

सूना कागज ,,,,,,पर अपना था दिल
चन्द लाम्हातों में ही इसे अपना बना गया !!

जिंदगी रौशन थी,खुशियों से भरी थी
किसी कंधे पर सर रखकर रोना सिखा गया !!

मै आवारा था पंछी कोई ठिकाना नहीं था
वो अपने दिल को मेरा आशियाना बता गया !!

उसकी आँखों में अजब सी एक बात तो थी
दिल तोड़ कर किसी को रुलाना सिखा गया !!

अब उसकी गली में अपना ये हाल है'
खुद को कुछ नहीं,मुझे अपना दीवाना बता गया !!!!

Thursday, May 7, 2009

याद......

मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है,
तुझे खोना भी मुश्किल है, तुझे पाना भी मुश्किल है।

जरा सी बात पर आंखें भिगो के बैठ जाते हो,
तुझे अब अपने दिल का हाल बताना भी मुश्किल है,

उदासी तेरे चहरे पे गवारा भी नहीं लेकिन,
तेरी खातिर सितारे तोड़ कर लाना भी मुश्किल है,

यहाँ लोगों ने खुद पे परदे इतने डाल रखे हैं,
किस के दिल में क्या है नज़र आना भी मुश्किल है,

तुझे ज़िन्दगी भर याद रखने की कसम तो नहीं ली,
पर एक पल के लिए तुझे भुलाना भी मुश्किल है...............
मैं इस शहर मैं हूँ उस शहर में जहाँ ...लोगो की भीड़ है पर ... हर कोई अकेला है ...

कह्कहो का शोर है पर ... इस शोर में खोखली गूँज है...

हर चेहरा मुस्कुराता है पर ... फिर भी दर्द न छुप पाता है ...

हर कोना मकानों से ढका है पर ... फिर भी घरो का अकाल है ...

हर चीज़ चमकदार है पर ... चेहरों से चमक गायब है ...

हर कोई दौड़ रहा है पर ... थका थका भी लग रहा है ...

सड़कों पर बहूत रोशनी है पर .... बहुत सूनी, वीरान और लम्बी है ....

रफ्तार तेज और उम्मीद ऊंची है पर ... फिर भी जीवन धीमा बूझा बूझा है ...

यहाँ रिश्तो की भीड़ है पर .... फिर भी अपनों की तलाश है ...

पर यही तो वो शहर है ... जहाँ मैं हूँ .... हम हैं .... हम सब हैं ।

Sunday, May 3, 2009

कुछ बिखरे हुए ख्वाब......

पलकों पे आँसू को सजाया न जा सका

उस को भी दिल का हाल बताया न जा सका

ज़ख्मों से चूर चूर था यह दिल मेरा

एक ज़ख्म भी उस को दिखाया न जा सका

जब तेरी याद आई तो कोशिश के बावजूद

आँखों मैं आंसुओं को छुपाया न जा सका

कुछ लोग ज़िन्दगी मैं ऐसे भी आये हैं

जिन को किसी भी लम्हे भुलाया न जा सका

बस इस ख़याल से कहीं उस को दुःख न हो

हम से तो हाल-ऐ-गम भी सुनाया न जा सका

वो मुस्कुरा रहा था मेरे सामने मगर

चेहरे का रंग उस से छुपाया न जा सका

Friday, May 1, 2009

Some Lines for My Best Friend.....

May Our Friendship last forever;
May I shell upon your sea.
May we go throgh life together;
May there always be a 'we'.

May I be your endless sky;
May you breathe my gentle air.
May you never wonder why
Each time you look for me, I'm there.

May we be for each a smile
Like the warm, life-giving sun;
Yet when we're in pain awhile,
May our suffering be one.

May we share our special days,
The happiness of one for two;
And if we must go separate ways,
Let my love remain with you.