बड़ी मुश्किल से करते है हम इस दिल को मजबूत
फ़िर क्यों वो हमें अपनी याद दिला जाते है,
क्यूँ नही खाते इस दिल पे तरस
और हर बार हमें जला जाते है
कभी तो दिखाते है की उनको हमारी परवाह नही
फ़िर अचानक इतना प्यार दे जाते है
अब तो कभी लगता है की उनको भी होगी हमसे मोहब्बत
यु ही तो नही हर बार मेरे ख्याल बदल जाते है
बड़ी मुश्किल से बनाते है हम उसने दूरी
फ़िर क्यूँ वो दोबारा पास चले आते है
क्यूँ नही खाते इस दिल पे तरस
और हर बार मौसम की तरह बदल जाते है......

No comments:
Post a Comment