
रुत आये जो बारिश की
कितना प्यारा लगता है,
ये मौसम भीगा-भीगा सा
कितना न्यारा लगता है,
संग तेरे सजना मुझको
भीगना अच्छा लगता है,
हो गर्मी का या पतझड़ का
सब बारिश का सा लगता है,
जब पास मेरे तुम होते हो
हर मौसम अच्छा लगता है,
तुझ संग खेलू बूंदों से मैं
हल्की-हल्की सी बारिश में,
लेकर हाथों में हाथ झूमना
कितना सुहाना लगता है,
भीगना रिम-झिम बारिश में
कितना प्यारा लगता है,
ये मौसम भीगा-भीगा सा
सबसे न्यारा लगता है,
रुत आये जो बारिश की
मुझे सबसे प्यारा लगता है

lovely!!!!
ReplyDelete